*👉🏻 जिलाधीश ने अतुल्य लैब पर कोरोना टेस्ट के बदले निर्धारित फीस से ज्यादा रकम वसूलने पर एफआईआर दर्ज करने के लिए सीपी को कहा* *👉🏻 शिकायतकर्ता ने जिलाधीश को वीडियो प्रूफ सौंपा, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 17 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)- जिलाधीश घनश्याम थोरी द्वारा पुलिस कमिश्नर जालंधर स.गुरप्रीत सिंह भुल्लर को ग्रीन पार्क में स्थित अतुल्य लैब पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के लिए लिखित में एक पत्र जारी किया है। जिलाधीश द्वारा जारी किए गए एक पत्र में बताया गया है कि नई बारादरी के रहने वाले विजय कुमार ने उन्हें एक शिकायत दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि ग्रीन पार्क सामने ऑल इंडिया रेडियो दफ्तर के सामने स्थित अतुल्य लैब ने उनसे कोरोना टेस्ट करने के लिए पंद्रह सौ रुपए फीस ली है और इसकी रसीद भी नहीं दी है, जबकि सरकार द्वारा कोरोना टेस्ट करने के लिए ₹900 निर्धारित किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में अतुल्य लैब के कर्मचारियों द्वारा उनसे 1500/- रुपए कोरोना टेस्ट के वसूले जाने की वीडियो भी सबूत के तौर पर दी है। जांच करने के बाद आरोप सही साबित होने पर जिलाधीश ने पुलिस कमिश्नर को अतुल्य लैब के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए लिखित में एक पत्र जारी किया है।
