*👉🏻 तेज रफ्तार छोटे हाथी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,25 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- भगत सिंह कॉलोनी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार छोटे हाथी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार करणदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी न्यू अमरदास नगर की टांगे टूट गई और गंभीर चोटें आई। जिसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
टक्कर मारने के बाद छोटा हाथी चालक रुपिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी झंडूसिंगा मौके से छोटा हाथी लेकर फरार हो गया, लेकिन घायल के परिजनों ने पीछा कर छोटे हाथी चालक को काबू कर लिया और थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
