*👉🏻 देओल नगर वेलफेयर सोसायटी ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने की समस्या का हल करते हुए निजी कर्मचारी को किया नियुक्त* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 18 जुलाई 2021-(एच.ई)-देओल नगर,न्यू देओल नगर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की समस्या का हल नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से इलाका निवासी काफी दिनों से परेशान थे।
जिसके बाद देओल नगर में कूड़े की समस्या और कूड़ा उठाने वाले प्राईवेट कर्मचारियों की मनमानी से परेशान होकर 10/10/2019 को देओल नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्रीमति सुनीता गिल (मोना गिल) जी की ओर से नगर निगम को माँग पत्र सोंपा गया था कि देओल नगर में नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाये। मगर कोई हल ना निकलता देख देओल नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रवि कुमार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिये नियुक्त किया गया है, जो हर दूसरे दिन हर घर से कूड़ा उठायेगा। मगर आज जब रवि कुमार घरों से कूड़ा इक्टठा कर रहा था तो प्राईवेट कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसके जवाब में मुहल्ला निवासियों ने साफ कह दिया कि अब प्राईवेट कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी और सोसाइटी की ओर नियुक्त व्यक्ति को ही कूड़ा उठाने दिया जायेगा ।
मुहल्ला निवासियों ने फैसला किया है अगर सोसाइटी द्वारा कूड़ा उठाने के लिए नियुक्त किए गए रवि कुमार को धमकाया या कोई नुकसान पहुंचाया जाएगा तो उसके लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जायेगा। आज जब ये फैसला लिया गया तो उस समय श्रीमती मोना गिल, स. कमलजीत सिंह, हरीश कुमार सूरी, मनोहर शर्मा, गुलशन कुमार, पलविन्दर सिंह, संदीप सिंह, शेरा बत्रा, दीपक,इंद्र कुमार, विजय कुमार, विशाल, राजेश कुमार व अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद थे।