*👉🏻 जाली दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने की कोशिश करने वाले दो काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,26 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने जाली दस्तावेजों द्वारा पासपोर्ट बनाने की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि थाना छह के प्रभारी सुरजीत सिंह को सीनियर सुपरीटेंडेंट
रीजनल पासपोर्ट दफ्तर ने शिकायत दी थी कि कुछ लोग जाली दस्तावेजों द्वारा पासपोर्ट बनाने की फिराक में है। शिकायत मिलने के बाद एसआई गुरदेव सिंह ने कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी सहित दो व्यक्तियों को 4 जाली आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव शंकरपुर थाना बहादुरगढ़ जिला पटियाला और अजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र मोहन सिंह निवासी बस्ती मिट्ठू के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपियों का अदालत से 1 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि और भी खुलासे हो सकें।
