लास वेगास के कसीनो में अंधाधुंध फायरिंग, 20 की मौत
अमेरिका के लास वेगास में फायरिंग हुई. एक बंदूकधारक ने मांडले बे रिसॉर्ट में कसीनो पर हमला बोल दिया है. यहां कंट्री म्यूजिक फेस्टिवल हो रहा था उसी दौरान हमलावर घुसा और मशीनगन से अंधाधुंध फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. बड़ी तादाद में लोगों के हताहत होने की खबर है. इस बारे में अभी और सूचना का इंतजार है.
लास वेगास के शेरिफ ने बताया कि इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
लास वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम मांडले बे के आसपास एक सक्रिय शूटर की मौजूदगी की रिपोर्ट्स की जांच कर रहे हैं. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक दर्जनों की संख्या में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि रूट 91 हार्वेस्ट फेस्टिवल के पास एक एक्टिव शूटर है. पुलिस ने शूटर को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है.
लास वेगास पुलिस ने लोगों से मांडले बे कसीनो की तरफ न जाने की अपील की है. लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर एक शूटर के होने की संभावना है.
यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता डेनिता कोहेन ने कहा कि लास वेगास अस्पताल में गोलियों से घायल कई लोगों को भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने लास वेगास स्ट्रिप और इंटरस्टेट 15 को बंद कर दिया है





