*👉🏻 श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर बूटा मंडी से निकाली गई विशाल शोभायात्रा* *👉🏻 हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा मंच लगाकर गणमान्य लोगों को किया गया सम्मानित* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)-श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के संबंध में आज शुक्रवार को महानगर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी से शुरू हुई इस विशाल शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा दौरान बूटा मंडी क्षेत्र को बड़े ही आकर्षक अंदाज में सजाया गया।
शोभायात्रा में शामिल हुई संगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयकारे लगाए और उनकी वाणी का गुणगान किया। इस शोभायात्रा में अलग-अलग संस्थाओं ने मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से नकोदर चौक नजदीक एक विशाल मंच लगाया गया, जिसकी अगुवाई समाज सेवक निर्मल कुमार निम्मा ने की। उनका साथ देने के लिए मंच पर गौरव शर्मा, काला, संतोख सिंह राजू, पार्षद सुच्चा सिंह, गोलू व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस शोभायात्रा में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा दौरान कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसलिए कमिश्नरेट पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा लगाए गए मंच पर गणमान्य लोगों का स्वागत करने के लिए पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा,हरदीप सिंह बब्बू, स्वदेश नंनचाहल, अमित सिंह ठाकुर, गुरिंदर सिंह, अमन, डिजाइन स्टूडियो से गौरव व अन्य लोग उपस्थित थे। शोभा यात्रा में अलग-अलग क्षेत्रों से आई हुई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा का स्वागत लोगों ने पुष्प वर्षा करके किया और ढोल नगाड़ों की थाप पर संगतों द्वारा गुरु महाराज के जयकारे लगाए गए।
