*👉🏻 दस हज़ार रुपये के लिए पति ने किया पत्नी का क़त्ल*
जालंधर,17 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते न्यू राजन नगर में पति ने दस हज़ार रुपये के कारण पत्नी का कत्ल कर दिया और फरार हो। जानकारी देते हुए पार्षद लखबीर सिंह बाजवा ने बताया कि न्यू राजन नगर में रहने वाली समस्तीपुर बिहार की गुड़िया नामक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद फरार हो गया। मृतिका के परिजनों के मुताबिक उसका पति गुड़िया से दस हज़ार रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी ना होने पर पति ने गुड़िया का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। इलाका निवासियों के मुताबिक सुबह गुड़िया के कमरे से बदबू आ रही थी लेकिन उसके कमरे का दरवाजा बंद था जिस पर ताला लगा हुआ था। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो गुड़िया की लाश पड़ी हुई थी। जिसे देख लगता था कि वह कल से ही मृत है। तभी कमरे से बदबू आ रही थी। घटना की सूचना तुरंत ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।



