👉🏻 एडीसीपी-2, एसीपी माडल टाउन ने पुलिस टीमों व डॉग स्क्वायड सहित बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस 👇🏻
जालंधर, 10 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)- स्वतंत्रता दिवस का दिन नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन ने भी शहर में सर्च अभियान शुरू कर दिए हैं। आज एडीसीपी-2 अश्वनी कुमार, एसीपी मॉडल टाउन हरिंदर सिंह गिल, एसएचओ मॉडल टाउन,
डॉग स्क्वायड व अन्य पुलिस टीमों ने बस स्टैंड व आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बस स्टैंड में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली और यात्रियों के शिनाख्ती कार्ड चेक किए, संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं पर भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
