*👉🏻 22 क्विंटल चूरापोस्त, एक पिस्टल व कारतूस सहित एक काबू*

जालंधर,7 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने 22 क्विंटल चूरापोस्त, एक पिस्टल व कारतूस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना भार्गव कैंप की एसआई/एसएचओ अनु पनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी बलविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी सहित वडाला चौक में नाकाबंदी पर थी। तभी एक ट्रक (RJ-19-IG-9090) को शक के आधार पर रोका जिसे जगीर सिंह उर्फ हीरा निवासी मोगा चला रहा था। जिसके पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए और ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 55 बोरी चूरा पोस्त (22 क्विंटल) की बरामद हुई। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।