*👉🏻 बिहार से अवैध असला लेकर आया व्यक्ति चढ़ा जीआरपी के हत्थे* *👉🏻 अमृतसर में देनी थी अवैध असले की डिलीवरी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)- जीआरपी थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को 2 अवैध पिस्तौल और दो खाली मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए जीआरपी थाना के प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि 26 अगस्त को एसआई अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद थे। तभी उन्होंने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह बिहार से पिस्तौल लेकर आया था और अमृतसर में किसी को इसकी सप्लाई देने थी। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र निशी चंद कुमार निवासी ज़िला नालंदा बिहार बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।