मीडियाकर्मी पर जान लेवा हमला, डीएसपी के निकटवर्ती कांग्रेसी नेता की बदमाशी
सोमवार को एसएसपी नवीन सिंगला के कार्यालय का किया जाएगा घेराव
जालंधर। शनिवार रात को जालंधर खबरनामा और हैडलाइन एक्सप्रेस के पत्रकार आजाद पर जानलेवा हमले की घटना के तार एक डीएसपी और कांग्रेसी नेता से जुड़े पाये गए हैं। जिससे मीडिया में खासा रोष पैदा हो गया है। सोमवार को तमाम मीडिया के लोग एसएसपी नवीन सिंगला के कार्यालय का घेराव करेंगे। मामला जालंधर खबरनामा के पत्रकार आजाद से जुड़ा हुआ है। आजाद शनिवार रात को पठानकोट रोड से निकल रहा था तो कार की मामूली से टक्कर से विवाद हो गया। इलाके के कांग्रेसी नेता दलविंदर सिंह व उसके बेटे अभि ने करीब एक दर्जन गुंडों को बुलाकर न केवल आजाद को पीटा बल्कि उसका मोबाइल व गाड़ी भी छीन ली। आजाद ने विरोध करना चाहा तो उसके गले में पड़ा भगवान शिव का लाकेट भी बदमाशों ने तोड़ दिया और जमीन पर फेंक दिया। इतना ही नहीं, पीटने वालों ने एक डी.एस.पी से भी लगातार बात की और बकायदा डीएसपी ने अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल कर आजाद को ही पुलिस स्टेशन में बैठवा दिया। जिससे मीडिया के लोगों में रोष फैल गया है। मीडिया के तमाम लोगों ने कहा है कि एसएसपी नवीन सिंगला इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, जिनहोंने अपने डी.एस.पी को बदमाशी व गुंडागर्दी करने का लाइसेंस जारी कर रखा है। लिहाजा, आजाद को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया तो उसकी हालत देखकर पीजीआई रेफर कर दिया गया क्योंकि उसकी दिल की धड़कन काफी बढ़ चुकी थी। पता चला है कि इलाके के कांग्रेसी नेता दलविंदर सिंह व डीएसपी के बीच की जड़े काफी गहरी हैं और मामला परत दर परत खोला जाएगा कि डी.एस.पी व कांग्रेस नेता के बीच मौके पर कितनी बार बातचीत हुई है। फिलहाल, मीडिया के लोग एस.एस.पी नवीन सिंगला के घेराव की तैयार करने में लग गए हैं।
