*👉🏻 पोस्ट ऑफिस को चोरों ने बनाया निशाना*
जालंधर,4 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते होशियारपुर रोड नजदीक लम्मा पिंड रोड पर स्थित पोस्ट ऑफिस के सब ऑफिस को चोरों ने निशाना बना चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए सब पोस्ट मास्टर शुक्ला गुप्ता पत्नी अरुण कुमार निवासी विकास पुरी कॉलोनी ने बताया कि वह सुबह 9:00 बजे जब पोस्ट ऑफिस पहुंची तो 
देखा की पोस्ट ऑफिस के शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जिसके पता चला कि चोरी हो गई है। चोर पोस्ट ऑफिस में से कंप्यूटर की 5 बैटरी, चार डोंगल और एक कंप्यूटर चोरी कर ले गए। पोस्ट ऑफिस में जहां पर कैश रखा हुआ था उस तिजोरी को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह विफल रहे। घटना की सूचना थाना रामा मंडी की पुलिस को दे दी गई है।
