*👉🏻 पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब में हिन्दू नेता-राजेश रिंकू* *👉🏻 कैप्टन अमरेन्द्र ने कुर्सी छोडऩे के बाद सच्चाई ब्यान करके कई रहस्य उजागर किये, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 सितंबर 2021-(एच.ई )- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू ने की। इस बैठक में राजेश रिंकू ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने के बाद कई तरह के रहस्य उजागर किए गए है जोकि पंजाब के लिए बुरी खबर है।
रिंकू ने कहा कि पिछले दिनों कैप्टन द्वारा खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान से लगातार ड्रोन के जरिए हथियार आ रहे है जिनमें से कई ड्रोन पकड़े जा चुके है जबकि कई हथियार पुुलिस की पहुंच से दूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने वीरवार को तरनतारन के भिक्खीविंड इलाके के 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके खालिस्तान टाइगर फोर्स के एक और आंतकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इनसे कई तरह के हथियारों का पकड़ा जाना चिंताजनक है। रिंकू ने कहा कि पाकिस्तानी में बैठे खालिस्तानी आंतकवादी पंजाब के हिन्दू नेताओं को निशाना बनाकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। पिछले समय के दौरान लगातार ऐसे लोग पकड़े जा चुके है जबकि कईयों के अभी भी छुपे होने की पूरी संभावना है। पंजाब का माहौल खराब होने से रोकने के लिए केन्द्र की खुफिया एजैंसियों को बेहद सर्तकता अपनानी चाहिए अन्यथा हालात बेहद खराब हो जाएगें जिसे बाद में काबू करना आसान नहीं होगा। पंजाब में दोबारा से 84 वाले हालात पैदा करने की जो साजिशें रची जा रही है उससे पंजाब को बचाने के लिए सभी को जागरूक रहना होगा।