*👉🏻 एएसआई मोहिंदर सिंह ने लिया दकोहा चौकी का चार्ज* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 अक्तूबर 2020-(एच.ई)-थाना रामामंडी के अंतर्गत आती दकोहा चौकी का चार्ज एएसआई मोहिंदर सिंह ने संभाला है। मोहिंदर सिंह इससे पहले भी शहर व शहर से बाहर के थानों में ड्यूटी निभा चुके हैं। चार्ज संभालने के बाद मोहिंदर सिंह ने कहा कि नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों पर नकेल कसना उनका पहला कदम होगा। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह नशे का कारोबार करने वालों का पता पुलिस को बताए ताकि नशे के इस कोहड़ को समाज से मिटाया जा सके।