*👉🏻 सीआईए देहाती ने 300 पेटी शराब, होंडा सिटी कार, आईशर कैंटर सहित दो तस्करों को किया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,26 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए देहाती ने 300 पेटी अवैध शराब, एक होंडा सिटी कार, एक आईशर कैंटर सहित दो तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि
सीआईए देहाती के प्रभारी शिव कुमार की अगुवाई में एएसआई गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित करतारपुर मोड़ पर मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली की गुरजंट सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी शमशपुर थाना सदर पटियाला और कुलदीप सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सलेमपुर शेखां थाना शंभू जिला पटियाला जोकि अवैध शराब की सप्लाई का धंधा करते हैं वह अपनी होंडा सिटी कार और आईशर कैंटर में बड़ी मात्रा में शराब लेकर जालंधर से किशनगढ़ और किशनगढ़ से करतारपुर की तरफ आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर पुलिस पार्टी ने होंडा सिटी कार और आईशर कैंटर को रोक लिया। जिसकी तलाशी लेने पर कार में से 10 पेटी अवैध शराब और कैंटर में से 290 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।