*👉🏻 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने नारी निकेतन का किया दौरा* *👉🏻 अजीत प्रकाशन समूह की सीनियर एग्जीक्यूटिव मैडम गुरजोत कौर से की विशेष बातचीत, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालन्धर, 20 अक्तूबर 2021-(प्रदीप भल्ला)-पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल अपने जालन्धर दौरे के दौरान विशेष तौर पर नारी निकेतन पहुंचे।
उन्होंने नारी निकेतन के संस्थापक ए.एन. गुजराल एवं पुष्पा गुजराल को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए नारी निकेतन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व सीईओ नविता जोशी, महासचिव मैडम गुरजोत कौर सीनियर एग्जीक्यूटिव ‘अजीत प्रकाशन समूह’, समूह स्टाफ व बच्चों द्वारा बीबी बादल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नारी निकेतन की बच्चियों द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
दीवाली पर्व को मुख्य रखते हुए बीबी बादल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें मिठाई और उपहार दिए। उन्होंने नारी निकेतन की बच्चियों की प्रतिभा को देखते हुए एक साऊंड सिस्टम देने की घोषणा की।
इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य एवं जिला अकाली जत्था शहरी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह मन्नण, महिला विंग की अध्यक्ष बीबी परमिंदर कौर पन्नू, एस.सी. विंग के अध्यक्ष भजन लाल चोपड़ा, मीडिया प्रभारी चरनजीव सिंह लाली, रणजीत सिंह राणा, सुभाष सौंधी, बलबीर सिंह बिटू, कमलजीत सिंह भाटिया, गुरदेव सिंह भाटिया, सुखमिंदर सिंह राजपाल, कमलेश धन्नोवाली, एडवोकेट सुनील, अवतार सिंह घुम्मण, अमरप्रीत सिंह मौंटी, सतिंदर सिंह पीता, रविंदर सिंह स्वीटी, राजवंत सिंह सुक्खा, गुरप्रीत सिंह खालसा, गुरविंदर सिंह जज, बसपा के वैस्ट क्षेत्र से उम्मीदवार अनिल मीणीयां, बसपा शहरी अध्यक्ष विजय यादव, जसवंत राय तथा अर्जुन सिंह उनके साथ थे।

