*👉🏻 हैरोइन और आइस सहित चार काबू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-देहात क्षेत्र के थाना आदमपुर की पुलिस ने चार युवकों को हेरोइन, आइस व कार सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना आदमपुर के प्रभारी एसआई जरनैल सिंह की अगुवाई में एएसआई हरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित महमदपुर नहर के पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी को एक कार क्रूज़ आती हुई दिखाई दी जिसे शक के आधार पर रोका। कार में तीन युवक सवार थे।
तीनों युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस पार्टी को तीनों युवकों के पास से 80 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवकों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम जतिंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरभजन सिंह निवासी दीप कॉलोनी आनंदपुर साहिब रोड गढ़शंकर जिला होशियारपुर, राजेश कुमार पुत्र हरबिलास निवासी मोहल्ला रविदासपुरा नूरमहल रोड फिल्लौर और राकेश कुमार पुत्र गेज पाल निवासी मोहल्ला रविदासपुरा नूरमहल रोड फिल्लौर बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है। इसी प्रकार एएसआई सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित झंडू सिंघा वाई प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी को एक व्यक्ति पैदल ही आता हुआ दिखाई दिया। व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और अपने हाथ में पकड़े हुए लिफाफे को फेंक कर वापिस भागने लगा। तभी पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 245 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम राजवीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी शर्मा कॉलोनी तरनतारन रोड अमृतसर बताया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
