*👉🏻 शिवसेना हिंद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने जालंधर को सेफ बनाने वाले पुलिस कमिश्नर का किया धन्यवाद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालन्धर, 02 मार्च 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक जालन्धर में आयोजित की गई। इस मौके पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर ईशान्त शर्मा ने जालन्धर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की सराहना करते हुए कहा कि जब से गुरप्रीत सिंह भुल्लर जी ने जालन्धर के बतौर पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली है तब से जालन्धर में क्राइम का ग्राफ बहुत तेजी से कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि बड़े बड़े कत्ल केसों की गुत्थी सुलझाने वाले गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जालन्धर में नशे के व्यापार को रोकने के लिए बहुत अहम भूमिका निभाई है। जालन्धर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा कई ठोस कदम उठाए है। जिस वजह से नशा तस्करों की कमर टूट गयी है। वहीं दूसरी ओर चोरी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों में भी पुलिस कमिश्नर के खौफ के चलते जालन्धर में लूटपाट चोरी की वारदातें कम हुई है।जिस का श्रेय कमिश्नर श्री भुल्लर को जाता है। उन्होंने कहा कि पहले स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को कई आवारा किस्म के लड़के छेड़ते और तंग करते थे लेकिन पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बाद उन की पुलिस टीम ने आवारा आशिकों पर नकेल कसते हुए बहु बेटियों को सुरक्षित किया है, जो कि बेहद सराहनीय कार्य है। शर्मा ने कहा कि हम श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर जी और उन के साथ कार्य करने वाले काबिल पुलिस अधिकारियों की सारी टीम जिस में डीसीपी साहिब, एडीसीपी साहिब,एसीपी साहिब , सीआईए इंचार्ज और सभी थानों के प्रभारियों का आभार व्यक्त करते है। जिन्होंने जालन्धर में जुर्म पर नकेल कसने में योगदान दिया है। शर्मा ने कहा कि पंजाब के अन्य जिलों के मुताबिक जालन्धर जिले में जुर्म में गिरावट आने के पीछे पुलिस कमिश्नर की बेहतर सोच है और उन के उच्चतम कार्य की बदौलत ही ये सम्भव हुआ है। हमे ऐसे काबिल अफसर पर गर्व है।
