*👉🏻 पढ़ों पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत सरकारी हाई स्कूल उच्चा पिंड में विज्ञान मेले का आयोजन*
जालंधर,1 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत सरकारी हाई स्कूल उच्चा पिंड फगवाड़ा जिला कपूरथला में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ब्लॉक मेंटर स. कर्मजीत सिंह ने मेले में प्रदर्शित विभिन्न क्रियाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अध्यापिका श्रीमती शशि कुमारी ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व व आधुनिक समय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को जागरुक किया। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान अध्यापक श्री सुरिंदर वशिष्ठ ने विभिन्न प्रदर्शित क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर समूह स्टाफ सदस्य, गांव के गणमान्य व्यक्ति, स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य व विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।



