*👉🏻 थाना तीन के 6 हैड कांस्टेबल बने एएसआई*
जालंधर,1 अक्टूबर-(प्रदीप भल्ला)-पुलिस विभाग में तरक्की का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज थाना डिवीजन नंबर 3 में कार्यरत 6 हेड कांस्टेबल को तरक्की देकर एएसआई बनाया गया है। थाना डिवीजन नंबर 3 के प्रभारी कुंवर विजय पाल ने बताया कि आज उनके थाने के 6 हेड कांस्टेबल जिन्हें एएसआई के स्टार लगाकर तरक्की दी गई है। जिन मुलाजिमों को एएसआई बनाया गया है उनके नाम है रंजीत सिंह, रतन सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, सुरिंदर सिंह और काकू सिंह। थाना प्रभारी विजयपाल ने सभी मुलाजिमों को तरक्की मिलने पर बधाई दी और उनका मुँह मीठा करवाया।

