*👉🏻 मनोरंजन कालिया के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाई दीवाली*
जालंधर,8 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर उनके साथ दीवाली का त्यौहार मनाया। मनोरंजन कालिया ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर मुँह मीठा करवाया और उसके बाद आतिशबाजी की। पूर्व मंत्री के घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता राजेश जैन,पंडित ललित कपिल,ऋतुराज मोती,राजीव वालिया,धर्मपाल माली,गुरमीत सिंह निक्का,विनय सभरवाल,रजत महेंद्रू व अन्यों ने मनोरंजन कालिया को दीवाली पर्व की बधाई दी और पूर्व मंत्री ने भी सभी की सुख-समृद्वि और कुशलता की कामना की।




