*👉🏻 जालंधर मॉडल हाउस का नशा तस्कर 2200 नशीली गोलियों सहित चढ़ा करतारपुर पुलिस के हत्थे* *👉🏻 एक्टिवा पर सवार होकर करतारपुर में नशीली गोलियों की देने जा रहा था सप्लाई, थाना प्रभारी पुष्प बाली ने किया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना करतारपुर की पुलिस ने एक्टिवा सवार नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से 2200 नशीली गोलियां बरामद की है। जानकारी देते हुए करतारपुर सब-डिवीजन के डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी पुष्प बाली ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक एक्टिवा PB-08-CZ-7212 सवार व्यक्ति को नाकाबंदी दौरान रोका और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से Clovidol-100SR के 100 पत्ते (1000) गोलियां और Alprazolam tablet-IP-05 MG के 120 पत्ते (1200 गोलियां) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार उर्फ बावा पुत्र लेट ज्ञानचंद निवासी अमन नगर नजदीक मॉडल हाउस थाना डिवीजन नंबर पांच जालंधर बताया। आरोपी ने बताया कि वह रुड़की के रहने वाले रोहन नाम के व्यक्ति से नशीली गोलियां लाकर आगे सप्लाई करता है। आज भी वह करतारपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई देने के लिए जा रहा था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।


