*👉🏻’करवाचौथ’ के मौके पर हुआ “चश्म ए बद्दूर” का आयोजन*

इवेंट अफेयर्स द्वारा चश्म ए बद्दूर का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। करवाचौथ के उपलक्ष्य में करवाए गए इस इवेंट में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।इस मौके पर महिलाओं का मनोरंजन के लिए तंबोला गेम्स व फन गेम्स द्वारा किया गया है ।फ़ैशन राउंड की जज अंजू शर्मा ने सभी प्रतियोगियों को सम्मानित किया ।चश्म ए बद्दूर का टाइटल अदिती सरीन,हुस्न ऐ नज़ाकत का टाइटल पूजा चोपड़ा के नाम रहा, मलिका ए हुस्न का खिताब दर्पण विज्ज्र के नाम रहा, जश्न ए बहार का खिताब रिचा सिक्का , और रिवाज ए जरीन का खिताब हरप्रीत कौर के नाम रहा। इस मौके पर लकी ड्रा भी निकाले गए। बंपर ड्रा में गोल्ड कॉइन दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने खूब नाच-गाकर इवेंट का आनंद उठाया । मंच संचालन ज्योति सहगल द्वारा किया गया। इस मौके पर इवेंट अफेर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सहगल ने स्पॉन्सर का धन्यवाद किया।और भविष्य में बेहतरीन इवेंट करवाने का वादा किया।












