*👉🏻 जालंधर विधानसभा वेस्ट में आप को झटका* *👉🏻 पिछली बार आम आदमी पार्टी के वेस्ट से उम्मीदवार रहे इस नेता ने की घर वापसी, भाजपा में लौटे.. पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 जनवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर में पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को दरकिनार कर पैराशूट से कूदे लोगों को टिकट दिए गए हैं।
जिससे नाराज उम्मीदवार खुलकर सामने आ रहे हैं और पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। मगर आज जालंधर विधानसभा वेस्ट के क्षेत्र में एक वरिष्ठ नेता ने भाजपा में वापिसी कर आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है। पिछले विधानसभा चुनावों में जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे दर्शन लाल भगत ने पार्टी की नीतियों से खफा होकर और पैराशूट उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने से नाराज होकर भाजपा में वापसी कर ली है।
दर्शन लाल भगत की वेस्ट क्षेत्र में खासी पकड़ है और वह लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। दर्शन लाल भगत लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं को हल करवाने के लिए खुद ही निकल पड़ते थे जिस कारण उनकी लोगों में अच्छी पैठ है। आज जब दर्शन लाल भगत ने भाजपा में वापसी कर ली है तो वेस्ट क्षेत्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। वहीं दर्शन लाल भगत द्वारा भाजपा में वापस आने के कारण उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

