*👉🏻 गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कनाडा में पिटाई की वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने* *👉🏻 उस वीडियो में कौन है जिसकी कुछ युवक कर रहे हैं पिटाई, पढ़े सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 जून 2022-(एच.ई)-आज सुबह से एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें कुछ युवक एक गोल्डी नाम के युवक की पिटाई कर रहे थे जो कि कनाडा की बताई जा रही थी। हैडलाइन एक्सप्रेस/जालंधर खबरनामा ने भी उस वीडियो को अपने वेब पोर्टल पर चलाया था और साथ ही लिखा था कि यह वीडियो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कही जा रही है लेकिन हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के टिकटॉक स्टार हसन गोल्डी ने खुद एक वीडियो जारी कर कहा है कि कुछ युवकों द्वारा उसकी पिटाई की गई थी जो वीडियो काफी वायरल हो चुकी है और लोग उसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की वीडियो बता रहे हैं। हैडलाइन एक्सप्रेस/जालंधर खबरनामा ने पहले ही लिखा था कि जिस युवक की पिटाई हो रही है उसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया जा रहा है लेकिन हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। अब पाकिस्तान के टिक टॉक स्टार हसन गोल्डी ने खुद ही इस वीडियो की सच्चाई के बारे में बता दिया है। जिससे साफ होता है कि जिस युवक की पिटाई हो रही है वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ नहीं बल्कि पाकिस्तान का टिक टॉक स्टार हसन गोल्डी है।