*👉🏻 शिवसेना का पंजाब महासचिव अफीम सहित गिरफ्तार* *👉🏻 सीआईए स्टाफ-1 ने पांच तस्करों को 3 किलो अफीम और ₹80,000 की नगदी सहित गिरफ्तार किया* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 अक्तूबर 2020-(एच.ई)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में पांच नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 3 किलो अफीम, ₹80,000 की नकदी, एक एक्टिवा और एक कार बरामद की है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने मास्टर तारा सिंह नगर में स्थित माता छिन्नमस्तिका मंदिर के पास से एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 250 ग्राम अफीम बरामद की थी।
पुलिस ने आरोपी पर थाना बारादरी में मामला दर्ज कर अदालत से 2 दिन का रिमांड हासिल किया था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी रजिंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र इंदर सिंह निवासी शिवाजीनगर हाल निवासी रसीला नगर जालंधर ने बताया कि वह आजाद सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी पिंड दहार थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा के पास से अफीम खरीद कर आगे सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी आजाद सिंह को लंबा पिंड चौक के नजदीक से गिरफ्तार कर उसके पास से 250 ग्राम अफीम और मारुति कार बरामद की है।
आरोपी रजिंदर राजू शिवसेना का पंजाब का महासचिव भी है जिसे कुछ महीने पहले ही शिवसेना समाजवादी ने पंजाब महासचिव के पद पर नियुक्त किया था। इसी प्रकार सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने लाडो वाली रोड टी-प्वाइंट के पास से शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से ढाई किलो अफीम और ₹80,000 की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर थाना नई बारादरी में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की तो आरोपियों ने अपना नाम सत्यपाल पुत्र वेद राम वर्मा निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी लुधियाना, अजीत कुमार पुत्र रामपाल निवासी शाहजहांपुर यूपी का निवासी लुधियाना और अभय गौतम पुत्र राम अवतार निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी लुधियाना बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।


