*👉🏻 विधायक सहित कांग्रेसियों ने किया शहीद उधम सिंह को नमन*
जालंधर,26 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- शहीद उधम सिंह जी के 119वें जन्मदिवस पर कांग्रेसी विधायक व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला प्रधान सरदार दलजीत सिंह आहलुवालिया सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह नगर
पार्क में शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस मौके पर विधायक सुशील रिंकू व जिला प्रधान सरदार दलजीत सिंह आहलूवालिया ने नौजवानों को शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कहा कि युवाओं को खेलों की तरफ रूचि रखनी चाहिए और नशे को पंजाब से खत्म करना चाहिए। इस मौके पर सतनाम सिंह बिट्टा, अनमोल ग्रोवर, बलराज ठाकुर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।