एसबीआई चंडीगढ़ सर्कल के महाप्रबंधक ने जालंधर एसबीआई बैंकों का किया दौरा, पौधरोपण कर वातावरण स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता संदेश दिया
जालंधर, 13 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)-आज भारतीय स्टेट बैंक के चंडीगढ़ सर्कल के महाप्रबंधक श्री एमवीआर रवि कुमार जालंधर शहर में अपने पहले दौरे पर आये। उन्होंने जालंधर में क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय और एस एम ई सी सी शाखा का दौरा किया और बैंक अधिकारियों से कोविड-19 के दौर में बैंक की प्रगति की जानकारी भी ली। यह आश्वस्त करने को भी कहा कि भारत सरकार के कोविड-19 के संदर्भ में हर मार्गदर्शन की पालना भी करें और हमारे किसी भी ग्राहक को किसी प्रकार की समस्या ना हो।
अपने इस दौरे के क्रम में उन्होंने क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय के परिसर में पौधारोपण भी किया और सभी को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक को समाज के हर पहलू का ध्यान रखना चाहिए और उसमें योगदान भी करना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ लुधियाना प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक कौशल किशोर सिंह और क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार,एस एम ई शाखा के सहायक महाप्रबंधक हरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।