US में फिर ओपन फायरिंग ,वर्जिनिया स्टेट यूनिवर्सिटी बनी शिकार,यूनिवर्सिटी बन्द की गई

वर्जिनिया स्टेट यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। वहां पर फायरिंग हुई थी जिसमें एक शख्स बुरी तरह घायल है। पुलिस ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने कहा है कि इस इलाके में जाने से बचें। यूनिवर्सिटी की बेवसाइट पर कहा गया है कि वहां पर समारोह मनाया जा रहा था।

