*👉🏻 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के समाचार पत्रों में पंजाब का रिपोर्ट कार्ड छपवा कर पंजाब की जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं-अनिल सच्चर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 अप्रैल 2022-(प्रदीप भल्ला)- भारतीय जनता पार्टी के पंजाब सचिव अनिल सच्चर ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री तो पंजाब के हैं लेकिन पंजाब का रिपोर्ट कार्ड गुजरात के समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा कर पंजाब की जनता के टैक्स का रुपया उड़ा रहे हैं।
लोक संपर्क विभाग द्वारा गुजरात के समाचार पत्रों में पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड छपवाया जा रहा है। इसके अलावा गुजरात में पंजाब सरकार की तारीफों के पुल बांधने वाले होर्डिंग भी लगाए गए हैं। यह सब कुछ पंजाब की जनता द्वारा दिए गए टैक्स के रुपयों से करवाया जा रहा हैं।
अनिल सच्चर ने कहा कि पंजाब में तो अभी तक कोई भी वादा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा नहीं किया, उल्टा जात-पात के नाम पर लोगों को बांट रहा है लेकिन गुजरात में पंजाब के लोगों की कमाई के पैसे से होर्डिंग और इश्तिहार देकर कह रहा है कि मैंने पंजाब में सभी वादे पूरे किए हैं और पंजाब का पैसा गुजरात के समाचार पत्रों को इश्तहार देकर बर्बाद कर रहा है। 30 दिन के रिपोर्ट कार्ड में अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वायदे पूरे किए हैं तो गुजरात के समाचार पत्रों की बजाए पंजाब के समाचार पत्रों में इश्तहार देकर बताएं।

