*👉🏻 क्विंटलों के हिसाब से पाबंदीशुदा प्लास्टिक लिफाफा जब्त* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,18 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- सिविल प्रशासन द्वारा पिछले काफी समय से प्लास्टिक लिफाफा बैन किया हुआ था, लेकिन शहर में फिर भी चोरी छुपे पाबंदीशुदा प्लास्टिक लिफाफा बिक रहा था।
इसी कड़ी में आज नगर निगम के सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह ने अपनी टीम सहित बांसावाला बाजार की एक दुकान में रेड की और क्विंटलों के हिसाब से पाबंदीशुदा लिफाफा ज़ब्त किया। सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह ने बताया कि सिविल प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत प्लास्टिक के लिफाफे को बैन किया हुआ था। जिसके लिए वह रोजाना ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जब बांसावाला बाजार में स्थित दुकानों पर जांच की गई तो एक दुकान पर क्विंटलों के हिसाब से प्लास्टिक का पाबंदीशुदा लिफाफा बरामद हुआ। टीम ने पाबंदीशुदा लिफाफे को ज़ब्त कर लिया है और दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
