*👉🏻 25 ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों पर छापेमारी में तीन काबू, मोबाइल व लाखों की नकदी बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,15 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)-आज सुबह कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों की पुलिस ने बस स्टैंड नजदीक ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों पर छापेमारी की। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर एसीपी धर्मपाल, हरसिमरत सिंह, अशोक कुमार, सुखजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, नायब तहसीलदार ओंकार सिंह व नवदीप सिंह ने
अलग-अलग टीमें बनाकर बस स्टैंड नज़दीक स्तिथ ट्रैवल एजेंटों, आईलेट्स सेंटर व इमीग्रेशन के 25 दफ्तरों पर रेड की। टीमों ने सभी दफ्तरों में जाकर उनके लाइसेंस व दस्तावेज चेक किये। इसी दौरान पुलिस ने 3 ऐसे आईलेट सेंटर के मालिकों को पकड़ा जो बिना दस्तावेज के अपना धंधा चला रहे थे। यह तीनों भोलेभाले लोगों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों पर धारा 406, 420, 120 बी, 12 पासपोर्ट एक्ट 1967, 13 पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान 1.मोहित मिन्हास पुत्र स्वर्ण मिन्हास निवासी 63 ज्ञान नगर, 2.सतिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी 84 दूरदर्शन एनक्लेव फेस-2 और 3.रविंदर कुमार पुत्र तीरथ राम निवासी गांव मुजफ्फरपुर के रूप में बताई है। मोहित मिन्हास नेक्स्ट लेवल आईलेट्स इंस्टीट्यूट के नाम पर अपना कारोबार चला रहा था। जिसके पास से दो मोबाइल और ₹54000 की नकदी बरामद हुई है। जबकि सतिंदरपाल सिंह आईलेट्स गुरु आईलेट्स इंस्टीट्यूट के नाम पर अपना कारोबार चला रहा था। इसके पास से पुलिस को एक मोबाइल और ₹1,28,000 की नकदी बरामद हुई है। जबकि रविंदर कुमार बैंड्स सॉल्यूशन इंस्टीट्यूट के नाम पर अपना धंधा चला रहा था। इसके पास से पुलिस को एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस तीनों आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।