👉🏻 पंजाबी फिल्म “नी मैं सस कुटनी” के प्रोड्यूसर डायरेक्टर को पंजाब राज महिला कमीशन ने किया तलब
👉🏻 क्या है इस फिल्म में कि फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर को किया गया तलब, पढ़ें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 18 अप्रैल 2022-(एच.ई)- पंजाब राज महिला कमिशन ने आने वाली पंजाबी फिल्म “नी मैं सस कुटनी” के निर्माता और निर्देशक को तलब किया है।
फिल्म के टाइटल को लेकर महिला कमिशन ने संज्ञान लेते हुए निर्माता-निर्देशक को बुलाया है ताकि उनसे पता चल सके कि उन्होंने फिल्म का यह टाइटल क्यों रखा है। क्योंकि इस टाइटल से समाज में महिलाओं के अक्स पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।