*👉🏻 कूड़े के डंप को हटाने के लिए पार्षद बलराज ठाकुर के साथ इलाका निवासियों ने दिया धरना* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,19 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में श्मशान घाट के सामने कई सालों से बने हुए कूड़े के डंप को हटाने की मांग को लेकर पार्षद बलराज ठाकुर के साथ इलाका निवासियों ने धरना दिया।
बारिश के बावजूद इलाका निवासी धरने पर बैठे रहे। इलाका निवासियों ने कहा कि कूड़े के डंप के कारण इलाके में बदबू फैली रहती है और हर साल बीमारियां फैलती हैं। कई बार निगम प्रशासन को इस डंप को शिफ्ट करने के लिए कहा जा चुका है लेकिन निगम प्रशासन पर कोई असर नहीं होता। इस बार भी निगम प्रशासन को 15 अगस्त तक इस डंप को शिफ्ट करने के लिए कहा गया था लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर इलाका निवासियों को आज धरने पर बैठना पड़ा। पार्षद बलराज ठाकुर ने कहा कि वह काफी समय से इस डंप को हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन इस संबंधी कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
मजबूरन आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। पार्षद बलराज ठाकुर के साथ जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह सोढ़ी, प्रभदीप सिंह, अजय, गुरपाल सिंह, ललित त्रिखा, नितिन घई, मेजर योगराज सिंह, इंदरजीत सिंह, जरनैल सिंह, संदीप कौर, सिमरन, भूपिंदर सिंह व सैंकड़ों की गिनती में इलाका निवासी मौजूद थे।