*👉🏻 मुख्यमंत्री पंजाब और पंजाब की जनता को केजरीवाल से सचेत रहने की टिप्पणी करना मशहूर कवि कुमार विश्वास को पड़ा भारी* *👉🏻 कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कवि ने पंजाब पुलिस की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर की पोस्ट, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2022-(एच.ई)-देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर आज सुबह पंजाब पुलिस ने दबिश दी। पंजाब पुलिस किस लिए कवि के घर पर पहुंची उसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन चर्चा यही हो रही है कि मशहूर कवि कुमार विश्वास ने पंजाब की जनता और मुख्यमंत्री पंजाब को दिल्ली में बैठे पार्टी के सुप्रीमो से सचेत रहने के लिए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। हो सकता है इसी कारण पंजाब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी हो। पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की उनके घर पर पहुंचने की तस्वीरें खुद कवि कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
कुमार विश्वास ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि केजरीवाल एक दिन भगवंत मान और पंजाब की जनता को धोखा देगा। विश्वास ने कहा कि देश उनकी चेतावनी को याद रखें। विश्वास के इसी बयान पर हंगामा हुआ था। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी जिसका उन्होंने जवाब भी मांगा था। कुमार विश्वास के इस आरोप के बाद केजरीवाल ने कहा था कि वह स्वीट आंतकी है जो कि दिल्ली की जनता के लिए अस्पताल और बच्चों के लिए स्कूल बनवाता है। लेकिन आज की घटना ने सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नई जंग छेड़ दी है।