*👉🏻 थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी बने गगनदीप सेखों* *👉🏻 अपने क्षेत्र में नहीं चलने दूंगा कोई भी अवैध कारोबार-सेखों* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी के तौर पर गगनदीप सिंह सेखों ने पदभार संभाला है।
इससे पहले वह शहर के अलग-अलग थानों में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चार्ज लेने के बाद गगनदीप सेखों ने कहा कि नशा तस्करों और अपराधियों पर नकेल कसना उनका पहला कदम होगा। सेखों ने कहा कि उनके क्षेत्र में अवैध लॉटरी, अवैध शराब कारोबार व नशा तस्करी पूर्ण रूप से बंद होगा। सेखों ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके घर के आस-पास कोई अवैध धंधा करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए, पता बताने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। लोगों की सेवा व सहायता के लिए वह हर समय उपस्थित रहेंगे।
