*👉🏻 नाबालिग बच्चे को कार ने रौंदा*
जालंधर,11 सितम्बर-(विष्णु)- थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत पड़ते ज्योति चौक नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने सड़कों से कूड़ा उठाने वाले नाबालिग बच्चे को टक्कर मार दी। जिस कारण बच्चे का पैर टूट गया। जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के मुताबिक युसूफ अली निवासी लम्मा पिंड सड़कों से कूड़ा बीनने का काम करता है। वह ज्योति चौक की तरफ जा रहा था कि तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह घायल हो गया। हादसे वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी थी। जिन्होंने कार चालक को काबू कर थाना चार के हवाले कर दिया और घायल बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। बच्चे के घायल होने की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

