*👉🏻 अवैध शराब की खेप बरामद होने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, बरामद हुए ढक्कन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 जून 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-अवैध शराब कारोबार की सूचना पर पंजाब पुलिस और एक्साइज टीम ने मकसूदां के अंतर्गत पड़ते नंदनपुर इलाके में कुछ घरों में छापेमारी की।
छापेमारी दौरान पुलिस को शराब की एक भी बोतल नहीं मिली बल्कि एक घर में से पुलिस को शराब की बोतलों पर लगाने वाले ढक्कन जरूर बरामद हुए। लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस वहां से 6 बोरी ढक्कन बरामद करके ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी थी जहां से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि नंदनपुर में कुछ घरों में अवैध शराब डंप करके रखी हुई है।
इसी सूचना पर पुलिस लाव लश्कर लेकर मौके पर पहुंच गई और कुछ घरों में छापेमारी की। इतनी बड़ी गिनती में पुलिस देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को भी उम्मीद थी कि यहां से बड़ी गिनती में शराब की बोतलें बरामद होगी। मगर पुलिस की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब पुलिस को एक घर में से 6 बोरी बोतल के ढक्कन बरामद हुए। पुलिस शराब की बोतलों पर लगाये जाने वाले ढक्कन ज़ब्त करके अपने साथ ले आई और शराब तस्करों के लिंक तलाशने में जुट गई।