*👉🏻 –मामला देर रात युवक को गोली मारने का–* *👉🏻 गैंगस्टर दलबीरा ग्रुप के साथी देने वाले थे वारदात को अंजाम, किसी बात को लेकर अपने ही साथी को मारी गोली* *👉🏻 दलबीरा ग्रुप और अमन ग्रुप में चल रही थी तनातनी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 जुलाई 2020-(एच.ई)-बीती देर रात नितिन अरोड़ा नामक युवक को गोली लगने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया था, लेकिन कुछ घंटों की छानबीन के बाद ही पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है। जानकारी के अनुसार जेल में बंद गैंगस्टर दलबीरा के ग्रुप के सदस्य रजत गंगोत्रा, आकाशदीप, नितिन अरोड़ा अपने 15-20 साथियों सहित नकोदर रोड पर लवली टिंबर हाउस के पास हथियारों सहित अमन नामक गैंगस्टर के साथियों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान नितिन अरोड़ा उर्फ डेलू की अपने साथियों के साथ किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। इसी बात को लेकर रजत गंगोत्रा ने आकाशदीप को कहा कि वह नितिन अरोड़ा उर्फ डेलू को गोली मार दे। गुस्से में आए आकाशदीप में नितिन को गोली मार दी जो उसके कमर के पास है और पर हो गई घबरा है हमलावरों ने नितिन को जख्मी हालत में उठाया और ऑर्थोनोवा हस्पताल के बाहर फेंक कर फरार हो गए जिसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद रजत को गिरफ्तार कर लिया जिस ने पूछताछ दौरान बताया कि वह जेल में बंद तीन अपराधियों के कहे अनुसार गैंग चला रहे हैं और अमन नामक गैंगस्टर पर हमले की फिराक में थे। पुलिस ने रजत, आकाशदीप, नितिन व उनके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है और उनके फरार साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। —————————-
–देओल नगर के पास बैठ कर रात 1 बजे वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे हमलावर-सूत्र–
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नकोदर रोड पर स्थित कॉलोनी देओल नगर के पास बैठ कर देर रात 1:00 बजे के करीब हथियारबंद हमलावर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान ही हमलावरों में किसी बात को लेकर आपस में ही बहस हो गई थी। जिस दौरान हमलावरों ने अपने ही साथी पर गोली चला दी थी।
