सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के एक मामले में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर की बड़ी कार्रवाई,मंत्री पद से हटाया और दिए FIR दर्ज करने के आदेश
भ्रष्टाचार को लेकर सख्त तेवर दिखाते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है. भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को हटा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सिंगला ने ठेके देते हुए एक परसेंट कमीशन की मांग रखी थी. विजय सिंगला के खिलाफ पक्के सबूत मिलने के बाद भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाया है.
