*👉🏻 कम्पनी से लाखों की ठगी मारने वाला सेल्समैन काबू*


जालंधर,24 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने लाखों की ठगी मारने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि उन्हें सीएम एसोसिएशन नामक कंपनी ने एक शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने अपनी कंपनी के सेल्समैन विशाल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी न्यू पृथ्वी नगर थाना रामामंडी पर कम्पनी से ही ठगी मारने का आरोप लगाया था। जांच करने पर पता चला कि आरोपी सीएम एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड (मोहाली) नामक कंपनी में बतौर सेल्समैन काम करता था और जालंधर में अलग-अलग होलसेल की दुकानों से ऑर्डर लेकर माल सप्लाई करता था। माल सप्लाई होने के बाद वह दुकानों से नगद पेमेंट इकट्ठी करके कैशियर के पास जमा करवा देता था। जब कंपनी ने उक्त दुकानों से हिसाब-किताब मिलवाया तो पता चला कि हिसाब में 9,35,274 का फर्क है। जांच करने पर पता चला कि विशाल सभी दुकानों से नगद पेमेंट ले लेता था और कम्पनी में कम पेमेंट जमा करवाता था। विशाल ने उस समय गांव जगन में स्थित कम्पनी के ब्रांच मैनेजर परेश मल्होत्रा से भी 4-5 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप साबित होने पर थाना लांबड़ा की पुलिस ने आरोपी विशाल को गुप्त सूचना के आधार पर लांबड़ा से ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं पास है और 10 साल से बतौर सेल्समैन काम कर रहा है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
