*👉🏻 तेरे राम मेरे राम सबके राम* *👉🏻 अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु नंदकिशोर कौड़ा व परिवार ने समर्पण निधि अभियान में दिया एक करोड़ रुपए का चेक* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 01 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु चलाए गए समर्पण निधि अभियान में महानगर निवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और मंदिर निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
आज इसी अभियान के तहत नंदकिशोर कौड़ा जोकि विदेश में रहते हैं ने एक करोड़ रुपए का चेक समर्पण निधि अभियान में भेंट किया। एक करोड़ रुपए की राशि का चेक नंदकिशोर कौड़ा के परिवार ने गोपाल नगर स्थित पीली कोठी में आकर प्रांत प्रचारक श्री प्रमोद जी एवं विभाग संघ चालक नरेंद्र जैन को सौंपा।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना, महानगर संघचालक डॉ सतीश शर्मा, महानगर सह-संघ चालक विजय गुलाटी, महेश गुप्ता सह विभाग कार्यवाहक, सुमन धीर संघ अधिकारी दिल्ली, सुनील दत्ता, महेश गुप्ता, सुशील सैनी, विवेक ठाकुर, पुरुषोत्तम जी विभाग प्रचारक आदि उपस्थित थे।
समर्पण निधि अभियान की अंतिम तिथि जैसे ही नजदीक आ रही है अभियान में योगदान देने वालों का जोश भी बढ़ता जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए लोग हर प्रकार से अपना योगदान दे रहे हैं।