*👉🏻 जालंधर के मशहूर पंजाबी सिंगर के बेटे को नशे सहित पकड़ा, मोटी सेटिंग के बाद छोड़ा* *👉🏻 पिता से अलग रह रहा बेटा, पत्नी सहित नशे की सप्लाई देने आया था, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 25 जुलाई 2022-(बब्बू)- जालंधर के मशहूर पंजाबी सिंगर के बेटे को पुलिस ने नशे सहित गिरफ्तार कर लिया था। मगर मोटी सेटिंग होने के बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर का बेटा जो अपने पिता से अलग रह रहा है और शादी भी कर चुका है उसे किसी ने नशे की सप्लाई देने के लिए मॉडल हाउस माता रानी चौक के पास बुलाया। वह भी अपनी पत्नी सहित नशे की डिलीवरी करने के लिए उक्त जगह पर पहुंच गया। जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचा तो सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जैसे ही सिंगर पिता को पता चला कि उसके बेटे को पुलिस ने नशे सहित पकड़ लिया है तो उसने अपनी पहुंच लगानी शुरू कर दी और मोटी सेटिंग करने के बाद अपने बेटे को पुलिस के चंगुल से छुड़वा लिया। मगर मामला हाई-फाई होने के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस की किरकिरी होने लगी। आरोपी बेटे को तो पंजाबी सिंगर ने छुड़वा लिया लेकिन पुलिस की बदनामी अच्छी तरह से हो चुकी है। अब यह पता नहीं है कि इस मामले के बारे में पुलिस के उच्चाधिकारियों को पता है या नहीं, या फिर निचले स्तर पर ही पुलिस ने अपनी जेबें गर्म कर मामले को दबा दिया है।
