*👉🏻 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी दौरान 172 पेटी शराब सहित एक आरोपी काबू, चार आरोपी फरार व तीन गाड़ियां बरामद*
जालंधर,13 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 172 पेटी अवैध शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है। जबकि चार आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तीन गाड़ियां भी ज़ब्त की है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ एक और थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इकहरी पुली के पास छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 140 पेटी शराब सहित काबू किया है। जबकि उससे शराब लेने आने वाले उसके पक्के ग्राहक सुनील कुमार,मनी अंबा और अमित जंबा छापेमारी की सूचना मिलते ही अपनी वरना गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब तस्कर सुरजीत सिंह को महिंद्रा पिकअप गाड़ी सहित काबू कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी तरह सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस को बीएसएफ चौक में नाकेबंदी दौरान सूचना मिली कि इंदर पाल उर्फ इंदर निवासी अमन नगर थाना डिवीजन नंबर 8 चंडीगढ़ से अपनी कार एक्सेंट में अवैध शराब लाकर जालंधर में सप्लाई करने वाला है। जैसे ही आरोपी नाकाबंदी के पास पहुंचा तो पुलिस पार्टी को देख गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी में पड़ी हुई 32 पेटी अवैध शराब सहित गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

