*👉🏻 ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब ने मुख्यमंत्री मिलाओ, इनाम पाओ योजना की शुरुआत की*
जालंधर-(टिंकू पंडित/भल्ला)- 11 महीनों से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए जोर लगा रहे ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के सदस्यों ने आज रैली निकाली और मुख्यमंत्री मिलाओ इनाम पाओ योजना की शुरुआत की। कमेटी के महासचिव आशीष जुलाहा ने बताया कि वह 11 महीनों से जालंधर के सभी विधायकों व जिला जालंधर के कांग्रेस कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह अहलूवालिया तक पहुंच कर उन्हें अपील कर चुके हैं कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए एक बार उनकी मीटिंग सीएम से करवाई जाए। लेकिन आज तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं और ना किसी ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात करवाने की जिम्मेदारी उठाई है। इसीलिए आज कमेटी के सभी सदस्यों ने एक रैली निकाली और मुख्यमंत्री मिलाओ, इनाम पाओ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत शहर का कोई भी नागरिक अगर उनकी मीटिंग मुख्यमंत्री के साथ करवाता है तो उनकी कमेटी के 21 कच्चे मुलाजिम मजदूरों की तरह दिहाड़ियाँ लगाकर उनके व्यापार को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस रैली में राकेश कुमार, सज्जन सिंह, संदीप शर्मा, गगन शर्मा, रमेश कुमार, शोभित भगत, गौरव व अन्य सदस्य मौजूद थे।

