*👉🏻 शिवसेना राष्ट्रवादी तांगड़ी ग्रुप ने अली मोहल्ला गोलीकांड की मांगी निष्पक्ष जांच* *👉🏻 पत्रकारवार्ता में कहा सुभाष सौंधी के साथ आए हमलावरों में भगौड़ा व नशा तस्कर भी थे शामिल*
जालंधर- पंजाब प्रेस क्लब में शिवसेना राष्ट्रवादी तांगड़ी ग्रुप के उप-प्रधान दविंदर गोला ने अपने साथियों सहित पत्रकारवार्ता कर पुलिस कमिश्नर से अली मोहल्ला में हुए गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्रकार वार्ता में दविंदर गोला ने कहा कि उस रात की सीसीटीवी फुटेज इलाके में लगे कैमरों से निकाली जाए तो मामला साफ हो जाएगा कि सुभाष सौंधी व उसके बेटों के साथ आए हमलावरों ने किस तरह पत्थरबाजी और गोलीबारी कर विपन सभ्रवाल व उसके साथियों को जान से मारने की कोशिश की थी। गोला ने कहा की सुभाष सौंधी के साथ जो हमलावर थे उनमें नशा तस्कर व एक भगौड़ा भी शामिल था। गोला ने कहा की अगर उस रात इलाका निवासी हमलावरों को ना खदेड़ते तो किसी ना किसी की जान जरूर चली जाती। इस पत्रकारवार्ता में काली थापर व पार्टी के सदस्य मौजूद थे।
