*संत श्री आशारामजी बापू निर्दोष है..* ▶ *पढ़िए जालन्धर में बापूजी भक्तों की श्रद्धा की कहानी ।*
▶ जोधपुर कोर्ट ने पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के केस में जो आजीवन कारावास का निर्णय दिया है,उससे समस्त साधक परिवार बहुत व्यथित है ।
*ऐसे में समस्त साधक परिवार का दृढ़ विश्वास है कि पूज्य बापूजी को जिस षड़यंत्र के तहत फँसाया गया है उसका शीघ्र ही पर्दाफाश होगा |*
इसी संदर्भ में चौगाँवा स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम में एक विशेष सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के बाद विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया । इस बैठक में भक्तों ने कहा कि हमारे बापूजी निर्दोष है । उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है ।
*जालन्धर युवा सेवा संघ के अध्यक्ष ईशांत*…… ने कहा कि आरोप छेड़खानी था लड़की ने भी एफ. आई. आर इसी की करवाई पर रेप की धारा लगा कर सजा सुनाई जाती है । यह कैसा न्याय है ?? ऐसे इतने महान संत को यूं बदनाम करना और आजीवन कारावास की सजा सुनाना बेहद निंदनीय कार्य है ।
▶ *बाल संस्कार केंद्र अध्यक्षा अर्चना शर्मा* ने कहा कि बापूजी को सजा पूरी मानवता के लिए अभिशाप है । देश व धर्म की भलाई के लिए बापूजी ने जितने भी कार्य किये हैं वे जगजाहिर है ।
▶ *महिला उत्थान मण्डल की अध्यक्षा पूनम जोशी व सदस्या परमिंदर* ने कहा कि बापूजी की प्रेरणा से लाखों-करोड़ों लोग पूरी विश्व-मानवता के कल्याण में लगे हुए हैं । अगर बापूजी सच में दोषी होते तो हम महिलाएं या युवतियां आश्रम क्यों आती ? हम पढ़े लिखे वर्ग के लोग हैं । क्या हमें समझ नहीं आता कि बापूजी को फंसाया गया है ।
निचली अदालत में जयेंद्र सरस्वती को भी आरोपी बताया गया था पर हाई कोर्ट में उनको बरी कर दिया गया ।
हमारे बापूजी भी निर्दोष रिहा होंगें । हमें पूरा विश्वास है ।
▶ *श्री योग वेदांत सेवा समिति अध्यक्ष श्री यशपाल शर्मा* का कहना है कि बापूजी ने शांति , धैर्य बनाये रखने को की शिक्षा दी है इसलिए हम कोई भी ऐसा कार्य नहीं कर रहे कि समाज को नुकसान पहुंचें । बापूजी हमारे भगवान है । हमारी श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया गया है । जिसका हम पूरा विरोध करते हैं ।
इस मौके पर आश्रम सदस्य राजेश शर्मा, अनिल द्विवेदी, राजेन्द्र भंडारी, विकास, अमन, राहुल , बंटी, गिन्नी, रवि, विशाल, अमृतपाल, गिरीश, ऋचा, अंकिता,पूनम ककड़, ज्योति, प्रतिभा, रजनी, राधा आदि मौजूद रहे ।





