*👉🏻 बंद मकान में लगी आग,सारा सामान जलकर राख*
जालंधर,28 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं-3 के अंतर्गत पड़ते पंजपीर चौक में देर रात एक बंद पड़े मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। जिस कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी देते हुए दमकल कर्मी सुनील दत्त ने बताया उन्हें देर रात 1:35 पर फोन आया कि पंजपीर चौक नज़दीक मोहल्ला बाग़ कर्मबख्श में स्थित एक घर में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रात 2:45 पर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक यह घर काफी समय से बंद ही पड़ा था और घर की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। जिस कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

