*👉🏻 बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा,15.28 लाख रुपये किया जुर्माना* *👉🏻 एक खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 22 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बिजली चोरी करने वाले लोगों पर 15.28 लाख रुपए का जुर्माना किया है।
जानकारी के अनुसार सीएमडी पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड, ए ए वेणु प्रसाद और डायरेक्टर इंजीनियर डी आई पी एस ग्रेवाल, इंजीनियर जैनिंदर दानिया मुख्य इंजीनियर उत्तरी जोन की हिदायतों पर आज सुबह उप-मुख्य इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल जालंधर सर्कल की देखरेख में जालंधर के 5 मंडलों मॉडल टाउन, कैंट, पश्चिमी, पूर्वी और फगवाड़ा मंडल की 19 टीमों ने मॉडल टाउन मंडल जालंधर और फगवाड़ा मंडल के अधीन पड़ते क्षेत्रों पिशोरी मोहल्ला, काशी नगर, माडल हाउस, बस्ती शेख, काला संघा रोड, साईं कॉलोनी, ईश्वर कॉलोनी, रसूलपुर कलां, खुरला किंगरा, लांबड़ा, रामपुर ललियां, कुराली, उच्चा सुराज गंज,
नाहलां कॉलोनी, शिव नगर, शिवाजी नगर, विरदी कॉलोनी, डब्बी मोहल्ला, रसीला नगर, प्रीतम नगर, भगतपुरा, शहीद उधम सिंह नगर, कोट रानी, रामपुरा और रायपुर में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिजली चोरी के 36, ओवरलोड 19 और अनऑथराइज्ड यूज़ ऑफ इलेक्ट्रिसिटी के 4 केस पकड़े। इसी प्रकार 1287 कनेक्शन चेक किए गए जिसके तहत अलग-अलग मामलों में बिजली चोरी के तहत उपभोक्ताओं को 15.28 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मुख्य इंजीनियर जैनिंदर ने लोगों से अपील की है कि वह बिजली चोरी करने वाले लोगों के बारे में बिजली विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

