*👉🏻 शहर के चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद बीएमसी चौक में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत्त पर लिख दिया खालिस्तान जिंदाबाद* *👉🏻 मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के जालंधर दौरे से एक दिन पहले खालिस्तानी समर्थकों ने पंजाब पुलिस को दी चुनौती, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 28 अगस्त 2022-(एच.ई)-वैसे तो जालंधर शहर में कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं ताकि अगर कोई अप्रिय घटना हो तो अपराधी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके और जो लोग ट्रैफिक नियमों की उलंघना करते हैं उन पर शिकंजा कसा जा सके, लेकिन खालिस्तानी समर्थकों ने पंजाब पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शहर के व्यस्त बीएमसी चौक में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत्त पर खालिस्तान जिंदाबाद का स्लोगन लिख दिया है।
ऐसा करके खालिस्तानी समर्थकों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है क्योंकि 1 दिन बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर में आने वाले हैं। अगर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शरारती तत्व ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं तो इससे पता चलता है कि पंजाब पुलिस कितनी सक्रिय है। पंजाब के अलग-अलग शहरों में पहले भी खालिस्तानी समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद और देश विरोधी स्लोगन लिखे थे। जालंधर में भी इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आगमन से पहले भी एक धार्मिक स्थान की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद का स्लोगन लिखा गया था। ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि पंजाब पुलिस शहर में कितनी सक्रियता से काम कर रही हैं। शहर में अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद शरारती लोग ऐसे कृत्य को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। ऐसी घटनाओं से पंजाब के लोगों में डर बैठ चुका है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोक पाता है या फिर सांप निकलने के बाद लकीर पीटता रहता है।
–पंजाब के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दी देशद्रोही गुरपतवंत सिंह पन्नू ने–
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत्त पर खालिस्तान जिंदाबाद और देश विरोधी स्लोगन लिखे जाने की वीडियो जारी करके देशद्रोही गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री पंजाब और पंजाब पुलिस को चुनौती दी है। वीडियो में उसने साफ कहा है कि पंजाब में खालिस्तानी समर्थक सक्रिय हो चुके हैं अगर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस में दम है तो वह उन्हें रोक कर दिखाए।

